*जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 21 एवं सहायिकाओं के 169 रिक्‍त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334

महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया अपनाई जा रही हैं। इसके तहत 4 जुलाई 2025 तक एम.पी.ऑनलाईन चयन पोर्टल के माध्‍यम से आवेदन किए जा सकते हैं।
          
नीमच जिले में कुल 21 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 169 सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही हैं। जिसमें पात्रता अनुसार महिलाओं को मौका दिया जाएगा। दोनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12 वीं, उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं। आवेदन के लिए इच्छुक महिलाओं की उम्र एक जनवरी 2025 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष होना चाहिए। आवेदन के साथ शैक्षणिक दस्तावेज भी दर्ज करना होगें। 

 रिक्त पदों हेतु पात्र महिलाओं से रिक्त पदों की पूर्ति हेतु एम.पी.ऑनलाईन के चयन पोर्टल https://chayan.mponline.gov.in/portal// के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। सभी आवेदन ऑनलाईन होगें एवं समस्त दस्तावेज पी.डी.एफ में अपलोड करने होगें। परियोजना जावद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक, परियोजना नीमच ग्रामीण में सात, परियोजना नीमच शहरी में एक, परियोजना मनासा में छ:,परियोजना रतनगढ़ में पांच, परियोजना रामपुरा में कार्यकर्ता के लिए एक इस तरह कुल 21 पद कार्यकर्ताओं के रिक्‍त हैं। 
      
इसी तरह सहायिकाओं के जावद में 45, परियोजना नीमच ग्रामीण में 61, परियोजना शहरी में 6, परियोजना मनासा में 44, परियोजना रतनगढ़ में 10, एवं परियोजना रामपुरा में 3, कुल 169 पद रिक्‍त हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*