*शिवराज सिंह का बड़ा बयान: बोले- सरकार की छवि बिगाड़ रहे अधिकारी, आदिवासियों को दिलाया भरोसा- मामा हमेशा साथ है*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


सीहोर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सीहोर में आदिवासी समुदाय की भावनाओं का साथ देते हुए वन विभाग के अधिकारियों पर बड़ा बयान दिया।उन्होंने साफ कहा कि कुछ अधिकारी सरकार की छवि खराब कर रहे हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*आदिवासियों ने सरदार पटेल अभ्यारण्य का जताया विरोध-:*
शिवराज सिंह चौहान सीहोर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी ग्रामीण वहां पहुंचे और प्रस्तावित सरदार वल्लभभाई पटेल अभ्यारण्य का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह अभ्यारण्य हमारी पुरानी कृषि भूमि पर प्रस्तावित है, जिससे हजारों आदिवासी परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा।

*‘मामा तुम्हारे साथ है’, शिवराज का आदिवासियों को आश्वासन-:*
केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मामा हमेशा आपके साथ है। कोई अन्याय नहीं होगा।" उन्होंने यह भी कहा कि जो अधिकारी आदिवासियों की जमीन को अवैध बताकर कार्रवाई कर रहे हैं, वो सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

*वन भूमि को अतिक्रमण बताकर हटाया जा रहा-:*
ग्रामीणों ने बताया कि 30-35 सालों से जिन जमीनों पर वे खेती कर रहे हैं, उन्हें अब वन विभाग की टीम नई अतिक्रमण भूमि बताकर खाली कराने की कोशिश कर रही है। ग्रामीणों की मांग है कि वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत उन्हें वैधता दी जाए और वन अधिकार पत्र शीघ्र बनाए जाएं।

*वन अधिकार पत्र की मांग-:*
ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों को वन अधिकार पत्र मिल चुके हैं, जबकि अधिकांश आवेदकों को अब तक अधिकार पत्र नहीं दिए गए हैं। वनमित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण की भी मांग उठाई गई।

*मुख्यमंत्री से होगी बात-:*
शिवराज ने भरोसा दिलाया कि वे इस मामले को मुख्यमंत्री से उठाएंगे और वन विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाइयों की जांच कराएंगे। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “वन विभाग वालों, दोबारा ऐसी गलती मत करना।”

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु