*खाद्य विभाग ने की कार्यवाही, तीन दुकानों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का खाद्यान्‍न जप्‍त*

जन जागृति संगम

नीमच 24 जून 2025,  कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग के कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी श्री विजय निनामा एवं श्री जितेन्‍द्र नागर कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी ने मेसर्स श्री ईश्‍वरलाल रत्‍नावत पिता सत्‍यनारायण रत्‍नावत निवासी वार्ड क्रं 13, सिनेमा रोड़ रामपुरा की दुकान से कुल 11.86 क्विंटल सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल जप्‍त किया गया हैं। 
       खाद्य विभाग ने मेसर्स श्री रामगोपाल पिता सत्‍यनारायण रत्‍नावत निवासी रामपुरा की दुकान से कुल 3.40 क्विंटल चावल, मेसर्स श्री देवीलाल राठौर रामलीला मैदान जावद की दुकान से कुल 2.76 क्विंटल सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल जप्‍त कर संबंधितों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया हैं। नीमच जिले के हितग्राहियों से आगृह किया है, कि उचित मूल्‍य दुकान से प्राप्‍त राशन को बेचे नहीं, राशन का स्‍वयं उपयोग करें। 
       जिले में अवैध रूप से सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत शासकीय योजना के चावल को क्रय एवं विक्रय करने वालों पर सतत निगरानी रखी जाकर संबंधितों के विरूद्ध आवश्‍यक वस्‍तु अधिनियिम के तहत कड़ी कार्यवाही की जावेगी। यह जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.एन.दिवाकर ने दी हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*