*अमिताभ बच्चन वाली कॉलर ट्यून बंद नहीं हुई, अफवाहों पर न दें ध्यान: सरकार के आदेश अभी प्रभावी* *साइबर ठगी से सावधान करने वाली ट्यून सभी नेटवर्क पर जारी, बंद करने का कोई आधिकारिक आदेश नहीं*
जन जागृति संगम
सोशल मीडिया पर तेजी से फैली अफवाह के विपरीत, साइबर ठगी को लेकर अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज में बजने वाली कॉलर ट्यून अभी भी सक्रिय है और इसे बंद करने का कोई सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है। दूरसंचार विभाग (DoT) के निर्देश के तहत यह ट्यून अब भी देशभर के मोबाइल नेटवर्क पर बज रही है।
हालांकि, कॉल से पहले यह ट्यून सुनने को लेकर आमजन में लगातार नाराजगी रही है। इसी को लेकर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में कहा कि सरकार लोगों की असुविधा को देखते हुए इस पर पुनर्विचार कर रही है और जल्द ही कुछ राहत दी जा सकती है।
गौरतलब है कि यह ट्यून दिसंबर 2024 में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत शुरू की गई थी और इसे रोजाना सीमित बार प्रसारित करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इसे पूरी तरह हटाए जाने की अफवाह सोशल मीडिया पर कल फैलाई गई, जो तथ्यात्मक रूप से गलत है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें