*नीमच में मास्‍टर ट्रेनर्स का जिला स्‍तरीय प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच 24 जून 2025, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सोमवार को संयुक्त तहसील कार्यालय भवन, जिला-नीमच के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ जिसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नीमच सहित विधानसभा क्षेत्र मनासा से 4, नीमच से 4 एवं जावद से 8 मास्टर ट्रेनर तथा कुल 6 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री मनोज जैन ने प्रशिक्षण सत्र आरंभ किया गया। श्री जैन ने प्रशिक्षण का सामान्य परिचय देते हुए बीएलओ के सभी दायित्वों के बारे मे जानकारी दी तथा उपस्थित सभी मास्टर ट्रेनरों को आयोग द्वारा प्रदत्त पीपीटी एवं फार्म 6,7 एवं 8 की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई।
प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला-नीमच ने मास्टर ट्रेनरों को मार्गदर्शन दिया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री अक्षयसिंह बावल ने बीएलओ की भूमिका, जिम्मेदारियां व कर्तव्य आदि के साथ फार्म 6, 6ए, 7 एवं 8 किस प्रकार भरे जाने चाहिए, के संबंध में तथा श्री नृसिंह जाट ने एवं श्री मनोहर शर्मा ने भी उपस्थित मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण में फार्म भरने, फार्म भरने में हुई त्रुटियों का निराकरण करते हुए उपस्थित प्रशिक्षणार्थीयों का टेस्ट लेने संबंधी गतिविधियों करवाई गई। उपस्थित सभी मास्टर ट्रेनर्स को बीएलओ रजिस्टर एवं बीएलओ ऐप्‍प में किस प्रकार फॉर्म की एन्ट्री की जाती है, इस बारे में अवगत कराया। प्रशिक्षण में ईआरओ एवं एईआरओ भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*