*कार्यालय प्राचार्य गोविंदराम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा जिला रतलाम मध्य प्रदेश*


Jan jagrati sangam javara

सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा प्रवेश



दिनांक 2 जुलाई 2025 को गोविंद राम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा में लोकल काउंसलिंग आयोजित


जावरा - गोविंद राम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा के प्राचार्य जी.बी. बामनकर ने बताया कि गोविंदराम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा में गत वर्ष की अपेक्षाकृत अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ है ।
इस वर्ष शत- प्रतिशत प्रवेश के लिए महाविद्यालय प्रबंधन भी प्रयत्नशील है । सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीधे प्रवेश दिया जा रहा है।

प्रथम एवं द्वितीय चरण की काउंसलिंग उपरांत रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु संस्था स्तर पर लोकल काउंसलिंग दिनांक 02 जुलाई 2025 को आयोजित की गई है । इच्छुक विद्यार्थी लोकल काउंसलिंग हेतु अपना रजिस्ट्रेशन कियोस्क सेंटर या शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा में उपस्थित होकर भी करवा सकते हैं ।

रजिस्ट्रेशन के पश्चात सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रवेश शुल्क के साथ उपस्थित होकर संस्था में प्रवेश ले सकेंगे ।

उपस्थित होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की संपूर्ण प्रक्रिया उसी दिन संपादित होगी।
रिक्त सीटों की जानकारी दिनांक 01 जुलाई 2025 से एमपी ऑनलाइन पोर्टल या गोविंद राम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा की वेबसाइट www.gpcjaora.in पर उपलब्ध होगी।

लोकल काउंसलिंग हेतु बाहर से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जावरा बस स्टैंड चौपाटी, रेलवे स्टेशन जावरा एवं शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पाईन्ट से मिनी डोर की व्यवस्था रहेगी ।

इस वर्ष छात्राओं के आवास के लिए गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है ।

गरीब विद्यार्थियों को शिक्षण शुल्क जमा करने हेतु बैंक लोन की सुविधा भी बैंक के सहयोग से प्रदान कराई जा रही है ।

जी.बी. बामनकर प्राचार्य गोविंद राम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा जिला रतलाम मध्य प्रदेश

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*