*सगाई टूटने के सदमे में युवती ने खाया ज़हर: अस्पताल ले जाते समय मौत, अंतिम समय में मंगेतर से की थी बात*

जन जागृति संगम
9302003334

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया ज़िले के सासुती गांव में शुक्रवार सुबह एक 19 वर्षीय युवती उमा कुशवाहा ने ज़हर खाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि उमा की करीब 10 महीने पहले सगाई हुई थी, लेकिन हाल ही में युवक ने रिश्ता तोड़ दिया। इस फैसले से मानसिक रूप से आहत होकर युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

*सुबह पांच बजे हुई घटना-:*
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार तड़के लगभग 5 बजे उन्होंने उमा को उल्टियां करते हुए देखा। तुरंत उसे दतिया जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से झांसी रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

*फोन पर अंतिम बातचीत के बाद उठाया कदम-:*
परिजन बताते हैं कि आत्महत्या से पहले उमा की युवक से फोन पर बातचीत हुई थी। परिजनों का दावा है कि उसी बातचीत के बाद उसने ज़हर खा लिया। मृतका के पिता बादाम सिंह ने बताया कि बेटी पिछले कुछ दिनों से तनाव में थी।
10 माह पहले हुई थी सगाई
उमा की सगाई भिंड जिले के आलमपुर के गांव गणेशपुरा निवासी रोहित कुशवाहा से लगभग 10 महीने पहले हुई थी। दोनों परिवारों ने औपचारिक रूप से रिश्ता तय कर दिया था, लेकिन शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई थी। कुछ समय पहले युवक ने बिना स्पष्ट कारण के शादी से इनकार कर दिया था, जिससे उमा टूट गई।
परिवार में सबसे छोटी थी उमा
चार बहनों और एक भाई में सबसे छोटी उमा पढ़ाई के साथ घरेलू कार्यों में भी सहयोग करती थी। उसके अचानक इस तरह से चले जाने से पूरा परिवार स्तब्ध है।

*पुलिस कर रही जांच-:*
दुरसड़ा थाना प्रभारी सविता शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। युवक से भी पूछताछ की जाएगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु