*यादव जाटव समाज ने किया सांसद जाटव का सम्मान* *यादव वीरो के इतिहास से कराया अवगत, भेंट किया वीरता चिन्ह*
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच
यादव जाटव समाज नीमच द्वारा धौलपुर-करौली के सांसद भजनलाल जाटव के नीमच आगमन पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। नीमच सिटी राधाकृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद भजनलाल जाटव का बड़ी संख्या में समाजजनो ने स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री जाटव ने कहा मैं समाज के बीच आकर अपनापन महसूस कर रहा हूं। हमारा समाज बाबा साहब अम्बेडकर के पथ पर आगे बढ़े और तरक्की करे। हमारा गौरवमयी इतिहास रहा है। संघर्षों से हम आगे बढ़े हैं। इस अवसर पर नीमच के जाटव यादव स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के इतिहास से भी उन्हें अवगत कराय गया। कार्यकम में वरिष्ठ समाजसेवी रमेश कदम, यादव महासभा सोशल ग्रुप के अध्यक्ष रवि सिंह अंब, पूर्व अध्यक्ष घनश्याम सिंह अंब यादव स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्मारक समिति के अध्यक्ष राकेश सोन, घनश्याम प्लास, बलवंत यादव, कैलाशचंद्र कर्णिक, अमर सिंह जंयत, लक्ष्मीनारायण यादव, रतनलाल यादव, रविशंकर जेरिया, दरबारीलाल राजोरा, यादव समाज नीमच सिटी अध्यक्ष विशाल यादव, गजेंद्र यादव, हरिभाई यादव, करण सिंह डूगरवाल, पुष्पेंद्र कदम, मुकेश कदम सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। इस अवसर पर यादव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारंक समिति के अध्यक्ष राकेश सोन सहित समाजजनों उन्हें स्मृति चिन्ह भेट किया। कार्यक्रम का संचालन मनोहर अंब ने किया।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें