*मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत स्वयं का उद्योग स्थापित कर, विनोद तीन अन्य युवाओं को भी प्रदान कर रहा है रोजगार*
जन जागृति संगम
नीमच 25 जून 2025, म.प्र.शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर मनासा के श्री विनोद कुमार रावल द्वारा मेसर्स श्री सांवलिया गेल्वेनाइल्ड एंड स्टील नाम से स्वयं का फेब्रीकेशन उद्योग स्थापित किया है, इससे वे स्वयं के साथ ही 3 अन्य लोगो को भी रोजगार दे रहे है। श्री रावल द्वारा टूल मशीनों एवं स्टॉक लेने के लिए बैंक से ऋण लेने हेतु संपर्क किया, बैंक द्वारा अतिरिक्त सहायता के लिए उन्हें जिला उद्योग केंद्र नीमच में संपर्क करने हेतु प्रोत्साहित किया। उद्योग विभाग द्वारा विनोद को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के बारे में जानकारी दी। श्री विनोद रावल ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना तहत 12 लाख रूपये की परियोजना तैयार कर, ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होने पर विभाग द्वारा प्रकरण भारतीय स्टेट बैंक शाखा मनासा में प्रेषित किया। बैंक द्वारा उनको 10 लाख का ऋण स्वीकृत किया। ऋण राशि से विनोद ने मशीने व स्टॉक खरीद कर, अपना उद्योग प्रारंभ किया और उसका सफलतापूर्वक संचालन कर रहे है।
नव उद्यमी विनोद अपने फेबीकेशन उद्योग से प्रतिमाह लगभग 45 से 50 हजार रूपये की आय प्राप्त कर, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने है। उनका कहना है, कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की वजह से वे रोजगार मांगने की बजाय अन्य युवाओं को अपने उद्योग से रोजगार दे रहे है। इसके लिए नव उद्यमी श्री विनोद रावल मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त कर रहे है।
स.क्र./1109/170/मालवीय/फोटो
जिले में अब तक औसत 170.6 मि.मी. वर्षा दर्ज
नीमच 25 जून 2025, जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 170.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 80.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।
अधीक्षक भू अभिलेख नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से इस वर्ष अब तक नीमच में 145.6 मि.मी., जावद में 194 मि.मी., सिंगोली में 196.1 मि.मी. एवं मनासा में 147 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में 41 मि.मी.जावद में 93.6 मि.मी. एवं मनासा में 108 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं।
जिले में 25 जून 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 22.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। पिछले 24 घंटे में नीमच में 18, जावद में 19, मनासा में 22 एवं सिंगोली में 32.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें