*ट्रेन से यात्रा करने वालों को झटका, रेलवे का किराए में बढ़ोतरी का ऐलान*

जन जागृति संगम

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। इसे देश की लाइफलाइन कहा जाता है। रोजाना लाखों लोग इससे सफर करते हैं और अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। लोगों के उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए रेलवे हर रोज सैंकड़ो ट्रेनों का संचालन करता है। ट्रैवल करने के अन्य साधनों के मुकाबले ट्रेन से सफर करना आरामदायक और किफायाती होता है। यही वजह है कि भारत में ट्रेन से सफर करना भारतीय नागरिकों की पहली पसंद होता है हालांकि, अब ट्रेन से यात्रा करने वालों को झटका लग सकता है।

दरअसल, रेलवे ने ट्रेन के किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे इस साल 1 जुलाई से एसी और नॉन-एसी मेल, एक्सप्रेस और सैकंड क्लास के टिकटों के किराए में वृद्धि करने जा रहा है।

*जेब पर कोई बड़ा बोझ नहीं पड़ेगा-:*
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने मंगलवार को एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी के हवाले से कहा कि नए किराए के ढांचे से यात्रियों की जेब पर कोई बड़ा बोझ नहीं पड़ेगा उन्होंने कहा कि उपनगरीय किराया दरों या मासिक सीजन टिकट (MST) की कीमतों में कोई वृद्धि लागू होने की संभावना नहीं है।

*प्रति किलोमीटर बढ़ेगा आधा पैसा-:*
अधिकारी ने कहा कि 500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए सेकंड क्लास के टिकटों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी लेकिन, रेलवे ने सेकंड क्लास के टिकट पर 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी की यात्रा करने के लिए प्रति किलोमीटर केवल आधा पैसा जोड़ने की योजना बनाई है।

*AC टिकट का भी बढ़ेगा किराया-:*
अधिकारी ने आगे कहा कि गैर-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों (जिनमें से देश भर में प्रतिदिन 13,000 से अधिक चलती हैं) के किराए में 1 पैसे प्रति किलोमीटर की न्यूनतम वृद्धि की संभावना है, जबकि एसी कैटेगरी के टिकटों के लिए 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हो सकती है।
यह संशोधन यात्रियों, विशेष रूप से नियमित यात्रियों और कम दूरी की यात्रा करने वालों पर बोझ डाले बिना परिचालन लागत का प्रबंधन करने के भारतीय रेलवे के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*