//सफलता की कहानी// RISE-2025 कॉन्‍क्‍लेव संत रविदास स्‍वरोजगार योजना का लाभ लेकर आर्थिक रूप से सक्षम हुआ विक्रम


जन जागृति संगम


नीमच 25 जून 2025, प्रदेश शासन व्दारा संचालित संत रविदास स्वरोजगार का लाभ लेकर अपनी स्वयं की किराना दुकान संचालित कर, किशनपुरा निवासी विक्रम काफी खुश है। अब उसे अपने परिवार के भरण पोषण के लिए खुद का स्वरोजगार मिल गया है। अपनी किराना दुकान से विक्रम को प्रतिमाह 10 से 12 हजार रूपये की आमदनी हो रही है और वह अपने परिवार का अच्छे से भरण पोषण कर पा रहा है।
         
किशनपुरा नीमच निवासी अनुसूचित जाति के युवक विक्रम को समाचार पत्रो के माध्यम से संत रविदास स्वरोजगार योजना के बारे में पता चला, तो उसने अंत्यावसायी कार्यालय नीमच से सम्पर्क कर, इस योजना के तहत आवेदन किया। विक्रम को एक्सिस बैंक नीमच से 2 लाख का ऋण मिला, इससे किराना का सामान खरीदकर किराना दुकान शुरू की। उसका किराना का व्यवसाय चल निकला और अब प्रतिमाह 10 से 12 हजार रूपये की आमदनी होने लगी है। वह खुश है, कि आर्थिक संकट की घड़ी में संत रविदास स्वरोजगार योजना से उसे बड़ा सहारा मिला और वह अपनी स्वयं की किराना दुकान संचालित कर, अपने परिवार का भरण पोषण कर पाने में सक्षम हो गया है। इसके लिए बह मुख्यमंत्री श्री डॉ.मोहन यादव एवं प्रदेश सरकार को धन्यवाद दे रहा 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*