//सफलता की कहानी// RISE-2025 कॉन्‍क्‍लेव *प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से साकार हुआ जीत का सपना* *लघु उद्योग स्‍थापित कर, आत्‍मनिर्भर बना नीमच का जीत*

जन जागृति संगम


नीमच 25 जून 2025, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत (PMEGP) युवाओं को लघु एवं सूक्ष्म उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण एवं अनुदान सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। जिससे युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं।


मध्यप्रदेश के नीमच जिले में भी अनेक युवा उद्यमियों ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (PMEGP) का लाभ लेकर खुद को, तो सक्षम बनाया हैं। साथ ही अन्‍य लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करवा कर उन्हें भी आत्‍मनिर्भर बनाने में मददगार बन रहे है।
पीएमईजीपी योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को विनिर्माण क्षेत्र के लिए 50 लाख रुपये और सेवा क्षेत्र के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्‍ध करवया जाता है, इस पर 35 प्रतिशत तक का अनुदान भी मिलता हैं।
नीमच के रहने वाले जीत किलेवाला ने बताया, कि मेरी कंपनी का नाम श्री बेनी है, हम अश्वगंधा और चिया सीड्स का काम करते है। यह नीमच मंडी में काफी आती है इसी से हमे एक जरिया मिलता है कि हम इन्हें बाहर तक लोगों को पहुंचा सके। पहले मैंने एक-एक, दो-दो बैग से काम चालू किया था, 2012 से यह काम कर रहा हूँ। 2018-19 में मैंने सोचा क्यों ना इंडस्ट्रियल एरिया में अपना खुद का एक छोटा सा प्लांट लगाया जाए, जिससे हम क्वालिटी को और बेहतर कर सके। किसान लोग जो भी मंडी में माल लेकर आते है उसकी क्वालिटी को मशीनों से बेहतर बनाकर उन्हें बाहर कंट्रीज़ में बायर्स बैठे है उन्हें दे सके। ऐसे में मेरे सीए मित्र ने मुझे पीएमईजीपी योजना के बारे में बताया फिर महाप्रबंधक उद्योग सुश्री योगिता भटनागर से मिलकर इस योजना की पूरी जानकारी लेकर इस योजना तहत ऋण लिया। ऋण राशि से जीत ने नई मशीने लगाई। इस योजना से इतना संबल मिला, कि वे आज अपना यह काम बड़े स्तर पर कर रहे है। जीत किलेवाला का कहना है, कि मैं धन्यवाद करना चाहता हूं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का, जिन्‍होने युवाओं के लिए इतनी अच्छी योजना प्रारंभ की है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*