*सामाजिक सुरक्षा में ऊर्जा क्षेत्र की बड़ी पहल---* *एमपी ट्रांसको ने 3724 आउटसोर्स कर्मियों के लिए बनवाए ईएसआईसी कार्ड*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने ऊर्जा क्षेत्र में सामाजिक और स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अब तक 3724 आउटसोर्स कर्मियों के ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) कार्ड बनवाए हैं। इस अभियान का लक्ष्य सभी आउटसोर्स कर्मियों का शत-प्रतिशत ईएसआईसी कार्ड बनवाना है।

 ट्रांसमिशन लाइन के रखरखाव, एक्स्ट्रा हाई टेंशन (ईएचटी) सब-स्टेशनों पर कार्यरत कर्मियों, कंप्यूटर ऑपरेटरों और वाहन चालकों सहित सभी आउटसोर्स कर्मियों को कर्मचारी राज्य बीमा योजना से जोड़ने के लिए एमपी ट्रांसको द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। 

इस योजना के माध्यम से कर्मियों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य बीमा, चिकित्सा सुविधा, नगद लाभ, आश्रित लाभ एवं पेंशन जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है।
पांच हजार से ज्यादा बनाए गए हैं आयुष्मान कार्ड
मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि ट्रांसमिशन कंपनी में जोखिमपूर्ण कार्य करने वाले इन कर्मियों के लिए पूर्व में आयुष्मान भारत योजना के तहत  पांच हजार से ज्यादा आयुष्मान कार्ड भी बनवाए जा चुके हैं। साथ ही एमपी ट्रांसको ने अपने बाह्य सेवा प्रदाताओं के साथ किए गए अनुबंधों में इस प्रकार की सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं को अनिवार्य रूप से शामिल किया है।
उल्लेखनीय है कि ट्रांसमिशन  कंपनी समय-समय पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अधिकारियों के सहयोग से सेमिनार और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करती है, ताकि आउटसोर्स कर्मियों को ईएसआईसी योजना के विभिन्न लाभों की जानकारी दी जा सके। इस पहल से न केवल कर्मियों को, बल्कि उनके परिवारों को भी सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच प्राप्त होगा।

शशिकांत ओझा
जनसंपर्क अधिकारी
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी
जबलपुर

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*