*प्रदेश में भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के नित्य नये कीर्तिमान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *मऊगंज में गद्दे चादर के किराये के 40 मिनट के 10 लाख रूपये का भुगतान*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


भोपाल / नीमच।  एक छत्र 23 साल के शासन का दुष्परिणाम अब जनता के सामने आने लगा है जब प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार नित्य नए भ्रस्टाचार के कारनामो से सुर्खिया बटोर रही है अभी तक प्रदेश में व्यापम घोटाला , डंपर घोटाला , नर्सिंग घोटाला , भरती घोटाला , आयुष्मान घोटाला , भुगतान घोटाला , पोषण आहार घोटाला ,राशन घोटाला ,परीक्षा  घोटाला जैसे अनगिनत घोटाले  प्रदेश स्तर पर भाजपा के राज में हुए थे लेकिन अब प्रतिदिन नए नए घोटाले स्थानीय  स्तर पर भी सामने आ रहे है जिसमे सांप काटने का घोटाला , शहडोल में  4 लीटर पेंट घोटाला , और अब एक नया घोटाला  सामने आया  है जिसमे माननीय प्रह्लाद पटेल के आयोजन में 40  मिनट के कार्यक्रम में गद्दे चादर  के 10  लाख रूपये का भुगतान कर दिया गया जिससे स्वतः प्रमाणित होता है की किस प्रकार से भाजपा सरकार प्रदेश में नित्य  नए कीर्तिमान रचकर प्रदेश को कर्जा ले लेकर खोखला कर रही है उक्त कटाक्ष करते हुए आप के प्रदेश प्रवक्ता  इंजी नवीन कुमार  अग्रवाल ने भाजपा की डबल इंजन सरकार से पूछा है की  किस मुंह से आप रामराज्य की और राम की बात करते हो जबकि आपके कर्म कैसे है यह दुनिया देख रही है  हमें स्पष्ट करने की जरुरत ही नहीं ? 
          अग्रवाल ने कहा  की मऊगंज में एक सरकारी कार्यक्रम में नेताओं की छवि चमकाने  के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन किया गया था और उसने  मंच पर नेताओं के लिए गद्दे चादर  लगाए गये  थे जिसका भुगतान सरकारी मद  से 10 लाख रूपये का किया गया  और  भुगतान किया  गया वो इलेक्ट्रिक की दुकान है अब आप बताइये की इलेक्ट्रिक की दुकान पर गद्दे  चादर कहां से  आएंगे ? यह एक ज्वलंत प्रश्न है जिसका जवाब डबल इंजन की भाजपा सरकार को देना चाहिए दूसरी और उक्त कार्यक्रम में मात्र 150  व्यक्ति थे तो अब आप स्वयं अंदाजा लगा लीजिये की क्या गद्दे चादर सोने से बने हुए थे या नास्ते में उन्हें सोने के बिस्किट खिलाये गए।    
        अग्रवाल ने कहा की आज प्रदेश की हालत बद से बदतर होती जा रही है क्योँकि इसी प्रकार के घोटाले पुरे प्रदेश में चल रहे है और लोगों को धर्म के नाम से डरा धमकाकर भय का माहौल पैदा किया  जा रहा है , ताकि जनता सरकार से सवाल नहीं करे. आज  राजनेता अधिकारी   प्रदेश के वास्तविक मालिक बन गए है जहां आम जनता का कोई वजूद नहीं।   अब जनता की बारी है की हम सब मिलकर  प्रदेश की  डबल इंजन सरकार के घोटालों को उजागर  कर भ्रष्टाचार   के ऊपर अंकुश लगाकर प्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाकर कर्ज मुक्त कर प्रदेश की धूमिल छवि को सुधारें।  

इंजी नवीन कुमार अग्रवाल 
प्रदेश प्रवक्ता 
आम आदमी पार्टी ,मध्यप्रदेश 
9826270178

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*