*भवानी मंडी को दिल्ली मुंबई एट लेन से जोड़ने की मंजूरी मिली*।
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
लघु उद्योग भारती के वरिष्ठ पदाधिकारियो ने आज स्थानीय संगठन इकाई को जानकारी दी कि दिल्ली में एन एच ए आई की एक हाई लेवल कमेटी में भवानी मंडी को एट लेन से जोड़ने की मंजूरी दे दी गई है लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद जी भाई सा के नेतृत्व में एन एच ए आई के माननीय मंत्री श्री नितिन जी गडकरी से मिले थे और वहां पर भवानी मंडी को एट लेन से जोड़ने की मांग की थी जिस पर कुछ समय पहले 24 सितंबर 2024 को एट लेन अधिकारियों की एक टीम भवानी मंडी आई थी और उसने मौके का अवलोकन कर भवानी मंडी को सातल खेड़ी के यहां से लिंक देकर उस लिंक को ग्रीन कॉरिडोर बनाते हुए भवानी मंडी में देवरिया के पास जोड़ने के संकेत दिए थे इस मामले में पिछले दिनों ही 8. 90 किलोमीटर का एक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उसे सातल खेड़ी से जोड़ने के लिए एक प्रस्ताव दिल्ली मुख्यालय को भेजा गया था जिस पर वहां से मंजूरी मिलने की जानकारी मिली है संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियो से मिली जानकारी पर स्थानीय संगठन के पदाधिकारी प्रीतपाल सिंह होरा , कमल सुरेका ,गोविंद बिड़ला,एवं सी ए प्रकाश गुप्ता आदि ने हर्ष जताया है एवं माननीय मंत्री नितिन जी गडकरी व आदरणीय प्रकाश चन्द जी भाई सा का आभार जताया हैं एवं संगठन पदाधिकारीयो ने उम्मीद जताई है कि इससे भवानी मंडी के औद्योगिक विकास को एक नई राह मिल सकेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें