//सफलता की कहानी// *खेत तालाब निर्माण से श्री बगदीराम अब कर सकेंगे रबी व सब्‍जी फसलों में सिंचाई* *खेत तालाब बनने से कुए के जल स्‍तर में हुई वृद्धि*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334




नीमच 24 जुलाई 2025, नीमच जिले की ग्राम पंचायत बधावा के ग्राम पाण्‍डलिया में किसान बगदीराम ने वर्ष 2022 में खेत तालाब निर्माण करवाया है। बगदीराम के खेत में स्थित कुए में पर्याप्‍त पानी नहीं होने के कारण वह अपनी रबी की फसल का उत्पादन अधिक नहीं कर पाते थे। म.न.रे.गा.के माध्यम श्री बगदीराम ने अपने खेत पर, खेत तालाब निर्माण करवाया हैं। खेत तालाब निर्माण से तालाब में  पर्याप्‍त जल भंडारण हो रहा है। खेत तालाब योजना से अपने खेत पर तालाब निर्माण से क्षेत्र में जल स्तर में वृद्धि हुई है।
      
खेत तालाब निर्माण के संबंध में हितग्राही श्री बगदीराम ने खेत तालाब के लाभ के बारे बताया गया कि उनके कुएं में पर्याप्त पानी नहीं होता था। जिसके कारण वह अपनी रबी फसल का उत्पादन अधिक नहीं ले पाते थे। उनके द्वारा जब से मनरेगा की खेत तालाब योजना से अपने खेत पर खेत तालाब का निर्माण कराया हैं। अब पर्याप्त सिंचाई कर उत्पादन में वृद्धि कर सकेंगे। बगदीराम का कहना है, कि खेत तालाब निर्माण से अब वे रबी फसल एवं सब्‍जी का उत्पादन भी कर सकेंगे। इस तरह की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीबों को सहारा मिलता है। खेत तालाब निर्माण से अपने खेत पर तालाब का निर्माण करवाकर, बगदीराम बेहद खुश है एवं वे सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं।                                 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*