शिक्षा के मंदिर स्कूल भी चढ़ रहे है राजनीति की भेंट,
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
सागर
वार्ड 3 और वार्ड 5 और नगर मकरोनिया में संचालित जुपिटर स्कूल भी राजनीति के भेंट चढ़ते हुए दिख रहे हैं शिक्षा के इस मंदिर/स्कूल में आप देखेंगे तो पाएंगे कि यहां स्कूल के गेट पर वर्तमान सागर भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ स्कूल संचालक जोकि भाजपा का वर्तमान पदाधिकारी भी है के बैनर फ्लेक्स लगे हुए हैं जहां पर आपके हमारे बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, इस तरह तो कल को सागर जिले के सभी स्कूल मनमानी तरीके से अपने-अपने हिसाब से पार्टी के नेताओं और और उनके सिंबल नाम के साथ फ्लेक्स लगने लगे जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए..कमिश्नर के निर्देश पर संयुक्त संचालक कार्यालय के अधिकारियों द्वारा लगातार हो रहे विद्यालयों के निरीक्षण,आखिर ये किस प्रकार के निरीक्षण करके खाना पूर्ति की जा रही है कि खुलेआम इस तरह की गतिविधियां स्कूल संचालक द्वारा की जा रही है ,स्कूलों में महापुरुषों की फोटो फ्लेक्स की जगह स्कूल के गेट पर लग रहे हैं भाजपा जिला अध्यक्ष और स्कूल संचालक जोकि वर्तमान पदाधिकारी हैं उसकी फ्लेक्स और फोटो,पद के साथ लग रहे है.. आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत राज ने बताया कि जब आम आदमी पार्टी सागर के जिला अध्यक्ष इंजी डीके सिंह विगत दो महीनो से स्कूल के पास गुज़र रहे थे तो स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के कुछ अभिभावकों ने यह बात आम आदमी पार्टी सागर जिला अध्यक्ष डीके सिंह को बताया की कि यह बैनर/ फ्लेक्स स्कूल के में गेट पर लगे हैं जहां पर क्लास नर्सरी से आठवीं तक के बच्चे अध्यनरत हैं, यह तो ठीक बात नहीं है हालांकि क्योंकि उनके बच्चे उसे स्कूल में पढ़ते हैं तो वह अभिभावक खुलकर स्कूल संचालक को बोल नहीं पा रहे थे तो आप पार्टी जिला अध्यक्ष डीके सिंह जी जो की खुद एक शिक्षित व्यक्ति हैं उन्होंने इस मैटर को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से मीडिया के साथियों के माध्यम से भी निवेदन करना चाहा कि इस तरह की चीज तत्काल रूप से बंद की जाए ताकि बच्चों के ऊपर कोई नेगेटिव नकारात्मक प्रभाव न पड़े शिक्षा का मंदिर केवल पढ़ने के लिए है राजनीति चमकाने के लिए नहीं, आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी ने बताया कि जब संभागीय कमिश्नर श्री अनिल सुचारी एवं कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देश पर विद्यालयों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण सागर संभाग, श्री मृत्युंजय कुमार के मार्गदर्शन में लगातार निरीक्षण कार्य चल रहा है। फिर भी स्कूल संचालकों की मनमानी समझ से परे हैं आखिर इनको इतना आत्म बल कहां से रहा है आखिर हमारा राजनीति का तारा किस दिशा में जा रही है कृपया स्कूलों को राजनीति से दूर रखा जाए और अध्ययन के लिए ही स्वतंत्र रूप से छोड़ा जाए..*
इसी परिप्रेक्ष्य में *आम आदमी पार्टी जिला इकाई मांग करती है कि तत्काल रूप से शिक्षा जैसे पवित्र स्थल के गेट से इस बैनर और पोस्ट को हटाने के लिए सहायक संचालक श्रीमती अनीता कुमार जी एवं श्रीमती मनीषा एलेक्जेंडर जी द्वारा स्कूल संचालक को नोटिस देकर बैनर हटाया जाए..*


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें