//सफलता की कहानी// *कपिलधारा कूप से मिली खेतों में सिंचाई की सुविधा दो फसलों का उत्‍पादन कर, आत्‍मनिर्भर बनी ग्‍यारसीबाई*



*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334



नीमच 24  जुलाई 2025,  कपिलधारा कूप निर्माण से किसानों की आमदनी में भी काफी बढोतरी हुई है। अब सिंचाई की सुविधा मिल जाने से किसान,वर्षा आधारित एक फसल लेने की बजाए अब दो फसले लेकर अपना उत्‍पादन बढा कर, आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बन रहे है।
          जिला मुख्‍यालय नीमच से लगभग 25 किलोमीटर दूर जावद जनपद के ग्राम मैलानखेड़ा की किसान ग्‍यारसीबाई-श्‍यामलाल अहीर के खेत में 2.53 लाख रूपये की लागत से कपिलधारा कूप का निर्माण हो जाने से ग्‍यारसीबाई की आर्थिक स्थिति में काफी बदलाव आया है।
        म.न.रे.गा.योजना के तहत ग्‍यारसीबाई के खेत में कूप निर्माण होने से उसके परिवार के सदस्‍यों को रोजगार तो मिला ही, साथ ही सिंचाई के लिए कूप का निर्माण भी हो गया। पहले वे अपनी असिंचित कृषि भूमि में केवल बारिश में ही फसल ले पाते थे। कपिलधारा कूप का निर्माण हो जाने से अब ग्‍यारसीबाई खरीफ के साथ ही रबी में भी गेहूं, लहसून आदि फसलों का उत्‍पादन लेने लगी है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*