*स्वच्छता का दीप जलाएंगे, शहर को स्वच्छ सुंदर बनाएंगे, पर्यावरण मित्रों ने कारगिल विजय दिवस पर मुक्तिधाम वाटिका में चलाया स्वच्छता अभियान*

 जन जागृति संगम न्यूज
9302003334  


नीमच/ शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त बनाने को संकल्पित संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच विगत 11 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाने में जुटी हुई है अभियान के तहत पर्यावरण मित्रों ने शनिवार दिनांक 26 जुलाई को प्रातः 8 से 10 बजे तक रोडवेज बस स्टैंड नीमच सिटी मार्ग स्थित मुक्ती धाम के समीप आरोग्य संकल्प पर्यावरण वाटिका परिसर में 2 घंटे श्रमदान कर परिसर से प्लास्टिक पोलेथिन थैलियां पन्नी, फटे पुराने कपड़े गंदा कचरा आदि 1 ट्राली से अधिक एकत्रित कर अलग अलग ढेर लगाए एवं परिसर से गाजर घास, कंटीली झाड़ियों की साफ-सफाई की गई, 


इस अवसर पर संस्था संरक्षक इंजिंनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि संस्था सदस्यों द्वारा नि स्वार्थ भावना से शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने हेतु नियमित एवं साप्ताहिक अभियान चलाकर आमजन एवं शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है, 



पर्यावरण मित्रों के स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यों से नीमच शहर ही नहीं बल्कि जिले भर में जागरूकता आई है, इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाना हम सभी का दायित्व है, घरों एवं दुकानो से निकलने वाला गीला सुखा गंदा कचरा अलग अलग डस्टबिन में एकत्रित कर नगरपालिका की कचरा गाड़ी में ही गंदा कचरा डालें, यदि कोई गंदा कचरा नाली या सड़क किनारे गंदा कचरा फैके तो उसे रोकें टोकें,यह शहर आपका अपना शहर है इसे स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त बनाना हम सभी का कर्तव्य है,2 घंटे चले श्रमदान अभियान में संस्था संरक्षक नवीन कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव दुलीचंद कनेरिया, सुकुमार आगार, केशव सिंह चौहान आदि ने श्रमदान कर सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था के सुकुमार आगार ने दी है, दुलीचंद कनेरिया सचिव संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*