*आबकारी दल ने अवैध मदिरा परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334



नीमच 24 जुलाई 2025, जिला आबकारी अधिकारी श्री एन पी सिंह एवं एडीईओ बी एल सिंगाडा के मार्गदर्शन में  बुधवार को  आबकारी दल ने अवैध मदिरा की तलाश में रूटीन वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम हिंगोरिया में निर्माणाधीन रोड ब्रिज के पास से एक संदिग्ध वाहन चालक अपनी गाड़ी पर प्लास्टिक की केन टांगे हवाई पट्टी रोड की तरफ भागा, जिसका पीछा कर उसे हवाई पट्टी रोड पर हिंगोरिया ग्राम में तालाब की मेड पर घेराबंदी कर पकड़ा। वाहन चालक आरोपी अंकुल पिता पप्पू बाछड़ा निवासी ग्राम चड़ोली के कब्जे वाली बिना नंबर वाली हीरो पैशन प्लस पर टांगी हुई चार प्लास्टिक केन से 58 बल्क लीटर महुआ हाथ भट्टी कच्ची मदिरा जप्त कर आरोपी अंकुल को मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) के तहत  गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया हैं।
       
आबकारी उप निरीक्षण श्री दीपक आंजना ने बताया, कि, जप्त शुदा 58 लीटर मदिरा एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 95 हजार रूपये हैं। 

इस कार्यवाही में  आबकारी  उपनिरीक्षक श्री संजय कुमार कवारे, एवं श्री पंकज राठौर, आबकारी आरक्षक सर्वश्री विष्णु यादव, हंसराज बिलवाल, महेश गेहलोत, विलास दगिया, बलवंत भाटी,गोपाल शर्मा  का  योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*