*जे फार्म सर्विसेस एप संचालन संबंधी कार्यशाला सम्‍पन्‍न*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334



नीमच 24 जुलाई 2025, जे फार्म सर्विसेस एप संचालन के लिए कार्यशाला बुधवार को आयुष भवन नीमच में आयोजित की गई। कार्यशाला में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी, सहकारिता विभाग (पैक्स) के आपरेटर, कर्मचारी एवं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।
      उप संचालक कृषि श्री पी.सी.पटेल, कृषि अभियांत्रिकी विभाग के श्री पंकज पाटीदार व आयसर कंपनी के प्रतिनिधि श्री शिवम ठाकुर भी उपस्थित थे।
        कंपनी के प्रतिनिधि श्री ठाकुर ने जे फार्म सर्विसेस एप पर किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया के बारें में एवं कृषकों के कृषि यंत्रों को किराये पर देने हेतु यंत्रों के पंजीयन की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया। कार्यशाला में उपस्थित किसानों का एप पर पंजीयन करके लाईव प्रस्तुतीकरण किया गया एवं अधिक से अधिक कृषकों के पंजीयन करवाने के लिए प्रेरित किया। आभार सहायक संचालक कृषि श्री रमेश चौहान ने व्यक्त किया गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*