*बच्‍चे स्वस्थ्य रहेंगे तो समाज स्‍वस्‍थ होगा - श्री परिहार* *बाल एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में प्रभावी रहेगा दस्तक अभियान* *दस्तक अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह सम्पन्न*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334



नीमच 22 जुलाई 2025 बच्‍चे स्वस्थ्य रहेंगे तो समाज स्‍वस्थ रहेगा। यह बात विधायक नीमच श्री दिलीपसिंह परिहार ने  दस्तक अभियान के जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह को संम्‍बोधित  करते हुए कही । श्री परिहार  ने  कहा कि बाल एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिये राज्य शासन अथक प्रयास कर रहा है। इसी के तहत दस्तक अभियान का आयोजन किया जा रहा है। श्री परिहार ने कहा कि कि ये उपस्थित वही बच्चे है जो  बडे होकर स्वस्थ्य भारत का निर्माण करेंगे, स्‍वस्‍थ समाज के लिए बच्‍चों का स्वस्थ्य होना जरूरी हैं। विधायक श्री परिहार ने बच्चों को अपने हाथो से दस्तक अभियान के तहत् विटामीन ए पिलाया तथा ओ.आर.एस. पैकेट  का विरतण किया । 


कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री संतोष चोपडा ने भी मार्गदर्शन दिया। 
मुख्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. खद्योत ने बताया कि दस्तक अभियान 22 जुलाई से प्रारंभ होकर 14 सितम्बर तक संचालित किया जा रहा है । इसेंमें चिन्‍हित सेवाए प्रदान की जावेगी। जिसमें मुख्य रूप से विटामिन ए का अनुपुरण , निमोनिया एवं दस्त का प्रबंधन , हिमोग्लोबिन मीटर से बच्चों की जाचॅ एवं उचित प्रबंधन, ओ.आर.एस. का वितरण एवं ओ.आर.एस टी बनाने की विधि का प्रर्दशन , एस.एन.सी.यू. से डिस्चार्ज बच्चों का फालोअप , छूटे बच्चों का टीकाकरण , उम्र आधारित वृद्धि की जांच कर कुपोषण पाये जाने पर पोषण पुर्नवास केन्द्र में रैफर करने सहित अन्य सेवाए प्रदान की जावेगी ।  डॉ. खद्योत ने बताया कि 45 दिवस तक चलने वाले इस अभियान में 0 से 05 वर्ष के लगभग 80000 बच्चों की ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता एंव आंगनवाडी कार्यकर्ता जाचॅ करेगी। इन बच्चों की समुचित निगरानी करते हुए रैफर का उचित प्रबंधन कर बच्चों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जावेगा।  आभार जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पण्ड्या ने माना । 
कार्यक्रम का संचालन डी.सी.एम.श्री चन्द्रपाल सिंह राठौर ने किया। इस अवसर पर पार्षद श्री दारासिंह, श्री विष्णु राठौर, श्री मोहन सिहं राणावत, श्री देवीलाल वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा , आंगनवाडी सहित हितग्राही उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*