*गरोठ में परेशान पिता ने बेटा का कान काटा:गर्दन पर धारदार हथियार से किए पांच वार, देवी मंदिरों में बलि चढ़ाता है आरोपी*

जन जागृति संगम

मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के गांव बर्डीया अमर में एक पिता ने अपने 22 वर्षीय पुत्र पर जानलेवा हमला किया है। पन्नालाल मेघवाल ने अपने बेटे सूरज मेघवाल की गर्दन पर धारदार हथियार से पांच बार वार किए।

हमले में सूरज के दोनों हाथों पर कट के निशान से चोटें आईं। उसका दाहिना कान भी कट गया। घायल युवक को पहले गरोठ के इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मंदसौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार को उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

गरोठ थाना प्रभारी हरीश मालवीय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हमले का कारण शराब पीना सामने आया है। पीड़ित के बयान दर्ज करने के लिए जांच अधिकारी को मंदसौर भेजा गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने घर की तलाशी ली। तलाशी में शराब की खाली बोतलें और पकाया हुआ मटन मिला। पुलिस ने घर से एक तलवार और कुल्हाड़ी भी जब्त की है। आरोपी पन्नालाल देवी स्थानों पर बलि चढ़ाने का काम करता था।

पुलिस ने आरोपी पन्नालाल को सुबह 8:00 बजे गांव बर्डिया अमरा के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच जारी है। घायल युवक के साथ अस्पताल में कोई परिजन मौजूद नहीं है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*