*पशु चिकित्‍सा दल ने किया जीरन की गौशाला का निरीक्षण*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334


नीमच 30 जुलाई 2025, उप संचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार एवं पशु चिकित्‍सकों के दल डॉ.ए.आर.धाकड़, डॉ.संदीप शर्मा एवं पशु चिकित्‍सा सहायक क्षेत्राधिकारी श्री संदीप जैन ने बुधवार को श्री महावीर गौशाला जीरन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया, कि गौशाला परिसर में लगातार वर्षा के कारण कीचड़ हो रहा है। इस पर दल ने गौशाला संचालक को हार्ड मुरम डलवाने के निर्देश दिए है। साथ ही शेड की नियमित सफाई, गोवंश के चारा खाने की होदियों की प्रति तीसरे दिन साफ- सफाई तथा पेयजल होदियों की पाक्षिक रूप से सफाई करने के भी निर्देश दिए गये। 
उप संचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार ने बताया, कि वर्तमान में गौशाला में उपलब्‍ध पशुधन के मान से छाया की व्‍यवस्‍था एवं चारे की व्‍यवस्‍था गौशाला में पर्याप्‍त है। गौशाला द्वारा 250 पशु आहार के बेग दुग्‍ध संघ से खरीदे गये है। संचालक को निर्देश दिये, कि गंभीर बीमार व दुर्घटनाग्रस्‍त गौवंश के समुचित उपचार के लिए सघन चिकित्‍सा ईकाई स्‍थापित कर उसमें पशुओं को रखकर समुचित उपचार करवाएं। 



प्रबंधक को निर्देश दिए गये,कि मृत गौवंश का निर्धारित रीति (समाधी) के माध्‍यम से निस्‍तारण करें। वर्षा ऋतु को ध्‍यान में रखते हुए गौवंश को समुचित सुरक्षा उपलब्‍ध करवाने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में गौशाला में लगभग 800 गौवंश का संरक्षण किया जा रहा हैं। यह जानकारी उप संचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार ने दी है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*