*पुलिस वाला चोर* *दिन में ड्यूटी, रात में चोरी करता था पुलिस वाला*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी रवि जाटव पेशेवर चोर निकला। उसने अपने साथियों के साथ अपने थाने से 322 किलोमीटर दूर ग्वालियर जिले के डबरा से 20 हजार रुपये और एक स्कॉर्पियो चोरी की। इस वारदात के बाद वह थाने वापस आकर ड्यूटी करने लगा, लेकिन ग्वालियर पुलिस ने उसे सरकारी निवास से गिरफ्तार किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें