*शिक्षा की गुणवत्ता सुधार की कलेक्‍टर नीमच की विशेष पहल* *कक्षाओं में विद्यार्थियों के बीच बेंच पर बैठकर ले रहे है शिक्षण कार्य का जायजा*

*जन जागृति संगम nyuj*
9302003334


नीमच 26 जुलाई 2025, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा नीमच जिले के शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए विशेष  पहल की जा रही है । इसके तहत कलेक्‍टर समय समय पर शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर वे कक्षाओं में विद्यार्थियों के साथ बेंच पर बैठकर शिक्षको द्वारा करवाए जा रहे अध्‍यापन कार्य का जायजा ले रहे है । 
कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने शुक्रवार  नीमच विकासखण्‍ड के प्राथमिक विद्यालय एवं माध्‍यमिक विद्यालय भवंरासा तथा शा.उ.मा.वि. पालसोडा का निरीक्षण किया । उन्‍होने भवरांसा की कक्षा पॉंचवी व आठवीं, की कक्षा में छात्र-छात्राओं के साथ बैंच पर बैठकर अध्‍यापन कार्य का जायजा लिया। साथ ही ब्‍लेक बोर्ड पर गणित , जोड,भाग ,गुणा, और घटाव से सम्‍बधित सवाल लिखकर विद्यार्थियों से हल करवाए और  उनके शैक्षणिक स्‍तर को परखा। कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने उ.मा.वि.पालसोडा में भी कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं में पहॅुचकर विद्यार्थियों के साथ बैंच पर बैठकर शिक्षण कार्य का  जायजा  लिया। 
कलेक्‍टर ने सभी प्राचार्यो, शाला प्रमुखों को सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों की पेरेन्‍टस,टीचर्स की मीटिंग आयोजित कर शालाओं मे  विद्याथियों की उपस्थिति बढ़ाने और विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्‍तर एंव शिक्षा गतिविधियों से अभिभावको और  पालको को  अवगत कराने के निर्देश दिए ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*