*मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के लिए आवेदन आमंत्रित*

*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334


नीमच सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री देव शाह इनवाती ने बताया, कि मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के तहत मत्स्योत्पादन में वृद्धि कर जन सामान्य को मछली के रूप में सस्ता प्रोटीन युक्त आहार एवं रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा हैं। इस योजना में जिले के ग्रामीण तालाबों में मत्स्य बीज संवर्धन, उत्पादन, ग्रामीण तालाबों में झींगा पालन, मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण, स्‍मार्ट फिश पार्लर हेतु वर्गवार योजना का क्रियांवयन किया जा रहा है।
 स्मार्ट फिश पार्लर के माध्यम से उपभोक्ताओं को ताजी व हाईजेनिक मछली कंडीशन में मछली उपलब्ध कराई जावेगी। प्रत्येक स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना के लिए 5 लाख रूपये की राशि प्रावधान है। जो नगरीय निकाय, पंचायत को उपलब्ध करायी जावेगी। निकाय, पंचायत द्वारा फिश पार्लर का निर्माण किया जावेगा। चयनित हितग्राही को ईकाई लागत की 10 प्रतिशत राशि 50 हजार रूपये का अंशदान के रूप में व मासिक शुल्क रूपये एक हजार प्रतिमाह के मान से नगरीय निकाय, पंचायत में जमा करना होगा।
इसके अतिरिक्त ग्रामीण तालाबों में मत्स्य बीज संवर्धन व उत्पादन तथा झींगा पालन के लिए भी सभी वर्ग के हितग्राहियों को ईकाई लागत का 40 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जावेगा। 
इच्छुक आवेदक योजना का लाभ लेने कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग, जिला नीमच में आवेदन आमंत्रित कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*