*बुरहानपुर में डॉक्टर की ऑटो चालक से बदसलूकी, मामूली बात पर बच्चों को एक घंटे बारिश में खड़ा रखा*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


बुरहानपुर। जिला अस्पताल में पदस्थ डा. राजेश सोलंकी के खिलाफ लालबाग थाना पुलिस ने धार 296, 126-2 के तहत केस दर्ज किया है। दरअसल मामूली बात को लेकर डॉक्टर राजेश सोलंकी ने 22 सितंबर की रात ट्यूशन से लौट रहे बच्चों को करीब एक घंटे तक बरसते पानी में खड़ा रखा था।

*कार का साइड ग्लास टूटने पर हुआ विवाद-:*
जिस ऑटो से बच्चे लौट रहे थे, उसकी ठोकर लगने से सीके ग्रीन कालोनी स्थित घर के बाहर खडी डॉक्टर की कार का साइड ग्लास टूट गया था। इसे लेकर उन्होंने छोटा बोरगांव निवासी ऑटो चालक यशेन्द्र तिवारी को जमकर फटकारा और आटो की चाबी निकाल ली। ऑटो चालक नुकसान की भरपाई बाद में कर देने और चाबी वापस करने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन डॉक्टर ने चाबी नहीं दी।

*एक घंटे तेज बारिश में भीगते रहे बच्चे-:*
इसके चलते बच्चे भी बाहर निकल आए और तेज बारिश में भीगते रहे। बाद में ऑटो चालक ने लालबाग पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक से डॉक्टर ने पांच हजार रुपये भी बाद में ले लिए थे। मौके पर लालबाग थाना प्रभारी अमित जादौन पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। डॉक्टर के व्यवहार का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*