*नारायणगढ़ में सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न*

जन जागृति संगम न्यूज

रामप्रसाद राठौर नारायणगढ़
------------------
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नारायणगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 
सेवा पखवाड़े का उद्देश्य समाज में सहयोग और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंदसौर-जावरा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर गुप्ता के द्वारा बताया आज देश विकसित हो रहा है
उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, यह किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम बनता है। 


इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित राजेश दीक्षित मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय सहित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओ सहित  बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भागीदारी निभाई मौजूद रहे। और समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाया।


शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।

वहीं, बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर सेवा कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा भाव से जोड़कर ही भाजपा ने यह पहल की है।


कार्यक्रम में मंडल एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर घनश्याम पाटीदार डॉक्टर हार्दिक सोनी डॉक्टर नवीन खराडी डॉ शिवानी जैन सहित अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे आयोजन में सेवा, सहयोग और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
सभी अतिथियों का डॉक्टर ब्लॉक मेडिकल अधिकारी हार्दिक सोनी द्वारा स्वागत किया गया

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*