*सीडब्लूसी(CWC) नीमच ने भी निभाई "सेवा पखवाड़ा"अंतर्गत सहभागिता*

जन जागृति संगम न्यूज 
9302003334

नीमच। देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र जी मोदी के जन्मदिन से देशभर में 'सेवा पखवाड़ा' मनाया जा रहा है। 


इसके अंतर्गत पूरे देश में लोगों की सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम किए जा रहे हैं। यह सेवा पखवाड़ा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा।
''सेवा पखवाड़ा'' के अंतर्गत सीडब्लूसी जिला नीमच द्वारा शिक्षक कॉलोनी के सामने की निर्धन बस्ती के बच्चों को शैक्षणिक सामग्री एवं खाने पीने की वस्तुएं भेंट कर  मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर  सीडब्लूसी चेयरमैन, सदस्य,  महिला बाल विकास विभाग अधिकारी (DPO),  ने बस्ती के बच्चों को safe touch and unsafe touch के बारे में बताया एवं किशोर एवं किशोरियो को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्हें निरंतर स्कूल जाने की और प्रेरित किया तथा  किशोर न्याय के बारे में भी जानकारी दी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी  ने विद्यालय एवं आंगनबाड़ियों में दी जा रही भोजन सामग्री के बारे में भी बच्चों से बातचीत की।
सीडब्लूसी चेयरमैन द्वारा बच्चों से स्कूल जाने के बारे जानकारी ली गई एवं बच्चों के अधिकारों के बारे जानकारी दी,
देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार करने के लिए सीडब्लूसी (CWC) चेयरमैन कमलेश व्यास तथा सदस्य गण प्रवीण शर्मा, माया लालवानी, विदिशा पाटीदार, भागवंती कुमरावत सहित महिला बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंडया द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस की सभी को  बधाई प्रेषित की।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*