*कलेक्टर द्वारा आश्रय निधि से 87.39 लाख के तीन कार्य स्वीकृत*
जन जागृति संग़म न्यूज
9302003334
नीमच 13 अक्टूबर 2025, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा आश्रय निधि से नीमच शहर के गंदी बस्ती क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के लिए 87 लाख 39 हजार 586 रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। शहरी विकास परियोजना अधिकारी श्री पराग जैन ने बताया, कि कलेक्टर द्वारा आश्रय निधि से नीमच के वार्ड क्रमांक 9 में भरभडिया रोड नई आबादी से विभिन्न गलियों में सीसी रोड निर्माण हेतु 19 लाख 64 हजार 973 रूपये की राशि स्वीकृत की गई हैं। इसी तरह वार्ड क्रमांक 17 मछली मार्केट में नजामा के मकान से महेन्द्र के मकान तक गली नं. एक व 4 में सी सी रोड व आरसीसी नाली निर्माण कार्य के लिए 39 लाख 68 हजार 942 रूपये की राशि एवं वार्ड क्रमांक 9 गाडोलिया लौहार बस्ती नीमच में नाली निर्माण कार्य के लिए आश्रय निधि से 28 लाख 5 हजार 671 रूपये की राशि स्वीकृत की गई हैं।
https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें