*सड़कों के गड्ढों के लिए एजेंसी के साथ अब इंजीनियर भी होंगे जिम्मेदार, सभी के निर्धारित किए गए टारगेट*

जन जागृति संग़म न्यूज
9302003334


भोपाल। प्रदेश में ज्यादा बारिश से सड़कों की स्थिति खराब हुई है। कहीं गड्ढे हुए, तो कहीं ऊपरी परत उधड़ गई। ऐसी सड़कों को चिह्नित करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश‌ भर में सर्वे कराया था। रिपोर्ट में लगभग 168 किमी लंबे हिस्से को सुधारने की आवश्यकता बताई गई है। यह काम अगले 15 दिनों में किया जाएगा। साथ ही विभाग ने तय किया है कि सड़क खराब होती है तो उसके लिए एजेंसी के साथ इंजीनियर भी जिम्मेदार होंगे। उन्हें समय पर सूचित करना होगा, ताकि रख रखाव कराया जा सके।‌ प्रदेश के कई जिलों में इस बार अतिवर्षा की स्थिति बनी। इसके कारण सड़कों में गड्ढे भी हुए और कुछ सड़कों की ऊपरी परत भी उधड़ गई। इसे देखते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने अभियंताओं की टीम मैदान में उतारकर सर्वे कराया। लगभग दस हजार किलोमीटर सड़क का सर्वे हुआ। इसमें 168 किलोमीटर सड़क ऐसी पाई गई, जिसका रख रखाव जल्द किया जाना आवश्यक है। इसे देखते हुए प्रमुख अभियंता केपीएस राणा ने सभी मुख्य अभियंताओं को निर्देश दिए कि अक्टूबर में रखरखाव का काम प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।

*गड्डों के लिए इंजीनियर की जिम्मेदारी तय होगी-:*
जो सड़क परफार्मेंस गारंटी में हैं, उनका काम एजेंसी से कराएं और जो विभाग के पास हैं, उनके लिए ठेकेदार चिह्नित किए जाएं। इसके साथ ही यह भी तय किया गया है कि जिस सड़क पर गड्ढे पाए जाएंगे, उसके लिए एजेंसी के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र के इंजीनियर की जिम्मेदारी तय होगी। मुख्य अभियंता, कार्यपालन यंत्री से लेकर सहायक यंत्री तक के निरीक्षण के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इसका उद्देश्य यही है कि सड़कें ठीक रहें और जहां भी सुधार की आवश्यकता हो, वहां समय रहते काम हो जाए ताकि बड़ा नुकसान न हो।

*नगरीय निकायों की सड़कें भी जल्द सुधारी जाएंगी-:*
उधर, प्रदेश के नगरीय निकायों के अंतर्गत आने वाली सड़कों को भी शीघ्र सुधारा जाएगा। पिछले दिनों विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने भोपाल की सड़कों का दौरा करके अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि रखरखाव का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसके बाद भोपाल में खराब सड़कों को सुधारना भी प्रारंभ हो गया है। अन्य नगर निगमों में भी सड़क सुधार का काम होगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*