*शादी से पहले पड़ोसी ने छत पर बुलाया, रात में मिलने का बना प्लान..अगली सुबह खटिया पर मिली लाश*

जन जागृति संग़म न्यूज
9302003334


इन दिनों शहर में क्राइम के मामले काफी बढ़ गया हैं. छोटे-छोटे मतभेद भी मर्डर का रुप ले रहे हैं. कोटा में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई. युवती का शव उसके घर के बगल में रहने वाले युवक की छत से बरामद किया गया.
युवती रात को अपने कमरे में सोई थी लेकिन अगली सुबह घरवालों को नहीं मिली. कुछ देर बाद बगल की छत पर युवती का शव होने की खबर सामने आई.

मामला सीमलिया थाना के कालारेवा गांव का है. यहां बाइस साल की युवती की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उसे बेहद निर्मम तरीके से मौत के घाट उतारा गया. युवती के शव पर कई निशान पाए गए हैं, खासकर गर्दन के पास. ऐसे में युवती की गला दबाकर हत्या की बात सामने आ रही है. परिजनों ने शव देखने के बाद तुरंत पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया.

*पड़ोसी युवक से होती थी बात*
परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके घर के बगल में ही शैतान सिंह नाम का युवक रहता था. उसकी बातचीत युवती से होती थी लेकिन युवती उसे सिर्फ अपना दोस्त मानती थी. कुछ समय पहले युवती की सगाई हुई थी और मई के महीने में उसकी शादी होने वाली थी. सगाई के बाद युवती ने अपने होने वाले पति से बातचीत शुरू कर दी और शैतान सिंह से कम बातें होने लगी. इस कारण शैतान सिंह खुन्नस में था.

रात में मिलने बुलाया
शैतान सिंह के घर की छत से युवती का शव मिलने की वजह से पुलिस भी अभी उसे ही मुख्य आरोपी मान रही है. साथ ही युवती के कमरे से मिली चिट्ठी भी इसी और इशारा कर रही है. शैतान सिंह ने ही युवती को रात के समय छत बुलाया था. इसके बाद शायद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया. युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की मांग की है.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*