*मुख्‍यमंत्री कन्‍या विवाह, निकाह योजना के क्रियान्‍वयन के संबंध में निर्देश जारी* *देवउठनी ग्‍यारस पर नीमच, जावद एवं मनासा में सामुहिक विवाह सम्‍मेलन आयोजन के निर्देश*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच 29 अक्‍टूबर 2025, मुख्‍यमंत्री कन्‍या विवाह, निकाह योजना के तहत 2 नवम्‍बर 2025 देव उठनी ग्‍यारस पर नीमच, जावद एवं मनासा में सामूहिक विवाह सम्‍मेलन आयोजित किए जाएंगे। सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन के "आयोजक" संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रहेंगे। "मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विवाह सम्पन्न कराने वाली प्रत्येक पात्र कन्या, विधवा (कल्याणी), परित्यक्ता को 55 हजार रूपये स्वीकृत किये जायेंगे। जिसमें से 49 हजार रूपये डायरेक्‍ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी.बी.टी) के माध्यम से तथा शेष 6 हजार रूपये सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम आयोजन करने हेतु आयोजनकर्ता निकाय को देय होगें।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना अन्तर्गत कन्या तथा कन्या के अभिभावक गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वाह करते हो, साथ ही इनका बी.पी.एल. पोर्टल पर सत्यापन अनिवार्य होगा। उक्त योजनान्तर्गत जिलें में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मिलित विवाह जोड़ो की न्यूनतम संख्या 11 एवं अधिकतम 200 जोड़ो की संख्या निर्धारित की गई है।
कलेक्‍टर ने सभी जनपद सीईओ और सीएमओ को निर्देश दिए है, कि वे अपने निकाय क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर, मुख्यमंत्री  विवाह, निकाह के लिए दिनांक, स्थान निर्धारित कर आयोजन करवायें। साथ ही सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन कर, सम्पूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाएं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*