*भावांतर योजना सोयाबीन का मॉडल रेट 4225 रुपए*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
  

भोपाल माननीय मुख्य्मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए शनिवार 15 नवंबर को 4225 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। 
यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी।

*सोताबीन मॉडल रेट में लगातार वृद्धि*
सोयाबीन के मॉडल रेट में लगातार वृद्धि जारी है। पहला मॉडल रेट 7 नवंबर शुक्रवार को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। 8 नवंबर शनिवार को 4033 रुपए, 9 और 10 नवंबर को 4036 रुपए, 11 नवंबर मंगलवार को 4056 रुपए, 12 नवंबर बुधवार को 4077 रुपए, 13 नवंबर गुरुवार को 4130 रुपए, 14 नवंबर शुक्रवार को 4184 रुपए, 15 नवंबर शनिवार को 4225 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ था।


इस वर्ष केंद्र सरकार द्वारा सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि MSP 5328 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। वहीं एमपी सरकार द्वारा 15 नवंबर के दिन सोयाबीन का तय किया गया मॉडल रेट 4225 रुपए प्रति क्विंटल है। अब किसानों को सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP एवं मॉडल रेट के अंतर की राशि, जो कि लगभग 1103 रुपए बनती है वह जारी की जाएगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*