समाधान योजना के तहत 935 विद्युत उपभोक्ताओं को मिली 2.55 लाख रूपये की छूट

जन जागृति संगम न्यूज

नीमच 19 नवम्‍बर 2025, म.प्र.ऊर्जा विभाग द्वारा लागू समाधान योजना के तहत 2025-26 के तहत सोमवार 17 नवम्‍बर तक 935 उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया गया हैं, इन उपभोक्ताओं को 2.55 लाख रूपए से ज्यादा की रियायत दी गई है। एक मुश्त बकाया राशि जमा करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 892 रही है, इनकी पात्रतानुसार शत प्रतिशत सरचार्ज माफ किया गया है, इन उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल की मूल राशि ही जमा कराई गई। वहीं किश्तों में राशि जमा करने का विकल्प चय़न करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 43 रही है। नीमच सर्कल में करीब समाधान योजना में 36.60 लाख रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।
म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं. नीमच के अधीक्षण यंत्री श्री जे.पी.ठाकुर ने बताया, कि प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में समाधान योजना का प्रभावी क्रिय़ान्वयन जारी है। समाधान योजना में तीन माह के बिजली बकायादार शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं, पात्रतानुसार एक मुश्त बकाया बिल जमा करने पर पूरा सरचार्ज माफ होगा, किश्तों में बकाया राशि जमा करने पर सरचार्ज 90 प्रतिशत तक माफ कराया जा सकेगा। अधीक्षण यंत्री ने अधिकाधिक उपभोक्ताओं से समाधान योजना का लाभ लेने का आह्वान किया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*