*नीमच में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का हुआ समापन* *बाइक रैली, विधिक प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण संपन्न*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
 



नीमच 14 नवम्‍बर 2025, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 9 से 14 नवंबर 2025 तक संचालित विशेष न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतिम दिवस 14 नवंबर 2025 को नवीन जिला न्यायालय परिसर, नीमच में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
             प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच के अध्‍यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा विधिक सेवा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

यह रैली पुलिस विभाग एवं केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के जवानों, पैरा-लीगल वॉलिंटियर्स तथा महाविद्यालयीन विद्यार्थियों



की सहभागिता से सम्पन्न हुई। रैली का उद्देश्य जन-सामान्य में विधिक सेवाओं एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः नवीन जिला न्यायालय परिसर में संपन्न हुई।
               रैली के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से विधिक सेवा प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, सामाजिक न्याय विभागों ने विभिन्न कानूनी विषयों पर आम जनों को पम्पलेट, ब्रोशर एवं बैनर्स के माध्यम से जानकारी दी।
             इस अवसर पर न्यायालय परिसर में न्यायोत्सव सप्ताह तहत आयोजित चित्रकला, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए।
     समापन समारोह में बाल आश्रय गृह किलकारी, जन शौर्य संस्था तथा संजीवनी कॉलेज के विद्यार्थियों ने नशा-विरोधी, मोबाईल की लत, तथा कानूनी जागरूकता से संबंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। साथ ही रेडक्रॉस, मूक बधिर विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी।
           समापन समारोह में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय डॉ. कुलदीप जैन, विशेष न्यायाधीश श्री आलोक कुमार सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर डिप्टी कमांडेंट श्री देवेंद्र, तथा डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन सहित सभी सभी न्यायाधीशगण एवं अधिकारी-कर्मचारी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स तथा आमजन उपस्थित थे।
             कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच की सचिव श्रीमती शोभना मीणा ने आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रवीण कुमार एवं पैरा-लीगल वॉलंटियर सुश्री देवयानी शर्मा ने किया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*