*ए.पी.सी.विभाग समूह की समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में सोमवार को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, पशु चिकित्सा सेवायें, सहकारी संस्थायें, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या., उद्यानिकी विभाग, कृषि अभियांत्रिकी विभाग, एम.पी. स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमि., म.प्र.बीज एवं फार्म विकास निगम एवं मत्स्य विभागों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री चंद्रा ने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उपसंचालक कृषि को, उर्वरक/बीज निरीक्षकों के साथ में अपने समक्ष में 30-30 उर्वरक एवं बीज के नमूने लिये जाने हेतु निर्देशित किया। पी.एम.एफ.ई. योजना की प्रगति के समीक्षा में निर्देश दिए, जिसमें आगामी बैठक से पूर्व 100 से अधिक प्रकरण में स्वीकृति जारी करने तथा 75 प्रकरणों में ऋण वितरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। पशुपालन विभाग की समीक्षा में पशुपालन केसीसी के 1500 पेंडिंग प्रकरणों में स्वीकृति जारी करने हेतु क्षेत्रीय प्रतिनिधि, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को निर्देशित किया गया। जिले में भंडारित उर्वरकों के संबंध में कृषकों के मध्य प्रचार-प्रसार हेतु जिला विपणन अधिकारी को समय-समय पर प्रेसनोट जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
समीक्षा बैठक में उप संचालक कृषि, उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें, उप पंजीयक, सहकारी संस्थायें, नीमच जिला नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या., नीमच उप संचालक, उद्यानिकी, जिला-नीमच, जिला विपणन अधिकारी, म.प्र. राज्य सहकारी विपणन नीमच, मंदसौर, सहायक संचालक, मतस्य, सहायक कृषि यंत्री, जिला-नीमच उपस्थित रहें। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को योजनाओं की शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करने हेतु निर्देशित किया गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*