मंदसौर पुलिस थाना अफजलपुर पुलिस द्वारा 05 सालो से एनडीपीएस एक्ट के अपराध मे फरार चले आ रहे मुख्य आरोपी को हरीयाणा से किया गिरफ्तार ।

जन जागृति संगम 9302003334
                          
श्रीमान विनोदकुमार मीना पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेरसिंह बघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंदसौर ग्रामीण श्रीमती कीर्ति बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी उनि शैलेन्द्र सिहं कनेश के कुशल नेतृत्व में गठीत स्पेशल टीम द्वारा 05 वर्षो से एनडीपीएस एक्ट के अपराध मे फरार चले आ रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली । 
 
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 27.08.2021 को थाना अफजलपुर पर पदस्थ उनि धर्मेश यादव व फोर्स द्वारा डिगांव माली से ट्राला रजिस्ट्रेशन क्रमांक आरजे 31 जीए 6887 से आरोपी बंशी बावरी व विक्रम बावरी निवासी ख्योवाली हरीयाणा के कब्जे से सफेद रंग के 446 कास्टिक सौडा के कट्टो के नीचे छिपाकर 42 कट्टो मे कुल 8 क्विंटल 25 किलो ग्राम डोडाचुरा भरकर ले जाते हुवे पकडकर थाना अफजलपुर पर अपराध क्रमांक 286/2021 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसंधआन मे लिया गया था जो अनुसंधान के दौरान आरोपीयो द्वारा उक्त अवैध मादक पदार्थ छिन्दा उर्फ सुरेन्द्र सिंह पिता अजीत सिंह जाट सिक्ख निवासी ग्राम सादेवाला थाना रानिया जिला सिरसा हरीयाणा के कहने पर अज्ञात आरोपी द्वारा उक्त अवैध मादक पदार्थ देने कि जानकारी देने पर आरोपी छिन्दा उर्फ सुरेन्द्र को अपराध सदर मे शामील किया गया । आरोपी कि लगातार सकुनत पर तलाश करते फरार था जो दिनांक 23.12.2025 को आरोपी छिन्दा उर्फ सुरेन्द्र सिंह पिता अजीत सिंह जाट उम्र 40 वर्ष निवासी सादेवाला थाना रानिया जिला सिरसा हरीयाणा को वरिष्ठ अधिकारीगणो के निर्देशन मे गठीत विशेष टीम द्वारा गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त कि गई । प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपी छिन्दा उर्फ सुरेन्द्र सिंह से पुछताछ कर अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोतो कि जानकारी प्राप्त कि जा रही है । 
गिरफ्तार आरोपी –
छिन्दा उर्फ सुरेन्द्र सिंह पिता अजीत सिंह जाट उम्र 40 वर्ष निवासी सादेवाला थाना रानिया जिला सिरसा हरीयाणा

सराहनीय कार्य- उनि शैलेन्द्र सिंह कनेश थाना प्रभारी अफजलपुर,उनि राजाराम वर्मा, सउनि विजेन्द्र सिंह, प्रआर 441 राकेश सोलंकी, आर. 789 मनीष जाट, आर. 810 पंकेश कुमावत, आर 834 अरुण शर्मा, आर 702 विजयसिंह व मन्दसौर सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*