मंदसौर पुलिस द्वारा अपराध में संलिप्त जिले के 06 थानों के 08 शस्त्र (आम्स) लाईसेंस धारियों के शस्त्र लाईसेंस निलंबन / निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

जन जागृति संगम 9302003334



गंभीर अपराध में संलिप्त होने के चलते की गई शस्त्र लाईसेंस निलंबन / निरस्तीकरण की कार्यवाही।

जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु मंदसौर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर लगातार अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंदसौर पुलिस द्वारा गंभीर अपराध में संलिप्त होने के चलते जिले के 06 थानों के 08 शस्त्र (आर्म्स) लाईसेंस धारियों के विरूद्ध गंभीर अपराध होने के चलते प्रतिवेदन तैयार कर जिला दंडाधिकारी महोदय जिला मंदसौर को भेजे गये थे। संबंधित प्रकरणों में शस्त्र लाईसेंस निलंबन / निरस्तीकरण की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।

आरोपियों का विवरण जिनके शस्त्र (आर्म्स) लाईसेंस के निलंबन / निरस्तीकरण की कार्यवाही की गइ निम्नानुसार है:-

1. थाना सीतामऊ राधेश्याम जाट पिता जरे सिंह जाट, निवासी ग्राम नाटाराम, थाना सीतामऊ

2. थाना सीतामऊ - रामसिंह जाट पिता जरे सिंह जाट, निवासी ग्राम नाटाराम, थाना सीतामऊ

3. थाना गरोठ - नरेन्द्रसिंह पिता अर्जुनसिंह, निवासी जोडमा

4. थाना दलौदा- अब्दुल मन्नान खां पिता अब्दुल जलाल खां, निवासी धुंधड़का

5. थाना वायडीनगर- मंजर अहमद पिता मोह. रफीक नियागर पटेल, निवासी नीमचौक, मुल्तानपुरा

6. थाना कोतवाली अनवर पिता जमाल खान, निवासी बाकड़ी फार्म, मंदसौर

7. थाना कोतवाली- गोपाल सिंह पिता मोहन सिंह राजावत, उम्र 45 वर्ष, निवासी अभिनंदन मैन, मंदसौर

8. थाना नाहरगढ़- बाबरू पिता चुन्नीलाल मीणा पटेल, निवासी संजीत मगरा

मंदसौर पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को शस्त्र रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भविष्य में भी ऐसे मामलों में आम्स लाइसेंस निलंबन / निरस्तीकरण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*