मन्दसौर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही , एक बिना नम्बर के टेक्ट्रर ट्राली से गाँधीसागर जलाशय की अवैध सूखी मछली 10 क्विन्टल जप्त की

जन जागृति संगम 9302003334

                
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन मे एवं श्रीमती हेमलता कुरील , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) एवं श्रीमान दिनेश प्रजापति एसडीओपी सीतामऊ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सुवासरा श्री अनिल रघुवंशी ,थाना प्रभारी शामगढ श्री कपिल सौराष्ट्रीय व चौकी प्रभारी चंदवासा उनि मनोज महाजन की टीम ने एक बिना नम्बर की टेक्ट्रर ट्राली से गांधीसागर जलाशय की अवैध सूखी मछली 10 क्विटल कीमती 05 लाख रूपये की जप्त करने मे सफलता हासिल की ।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
                                  
दिनांक 26.12.25 को रात मे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक लाल रंग का बिना नंबर का ट्रेक्टर ट्राली मे गांधीसागर जलाश्य से चोरी की हुई मछली को अवैध रूप से परिवहऩ कर ले जा रहे हैं सूचना विश्वनीय होने से थाना प्रभारी सुवासरा. थाना प्रभारी शामगढ एवम् चौकी चंदवासा की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए रणायरा बापच्या कच्चा आम रस्ते पर नाकाबंदी कर एक बिना नंबर के ट्रेक्टर को रोका जिसको चैक करते पीछे ट्राली में टाट के कट्टे भरी हुई सूखी मछलीयाँ 10 क्विन्टल कीमती करीबन 50000 रुपये होना पाई गई जो अवैध होने से मौके से आरोपीगण दिलीपसिंह पिता अर्जुनसिंह सौंधिया राजपूत निवासी ग्राम सेमलिया गहलोत थाना गंगधार जिला झालावाड राजस्थान व दीवानसिंह पिता मदनलाल बंजारा निवासी बंजारो का खेडा आक्या गहलोत थाना गंगधार जिला झालावाड राजस्थान को गिरफ्तार किया गया जिन्होंने पूछताछ में उक्त सूखी मछली गांधीसागर जलाश्य से चोरी कर सुखाना बताया जो आरोपीगणों के विरुद्ध थाना शामगढ पर अपराध धारा 303(2) बीएनएस व 5 मतस्य अधिनियंम का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया जाकर प्रकऱण में अनुसंधान किया जा रहा है ।

जप्तमश्रुका - 10 क्विंटल अवैध सुखी मछली कीमत करीब 05 लाख रुपये व एक महेन्द्रा कम्पनी का बिना नम्बर का टेक्ट्रर 
ट्राली किमती करीब 06 लाख रूपये ।            
गिरफ्तार आरोपीः-
(1) दिलीप सिंह पिता अर्जुन सिंह सौ. राजपुत उम्र 25 वर्ष निवासी सेमलिया गहलोत थाना गंगधार 
जिला झालावाड राज.
                          
(2) दीवानसिंह पिता मदनलाल बंजारा उम्र 27 वर्ष निवासी बंजारो का खेडा आक्या गेहलोत थाना 
गंगधार जिला झालावाड राज.
सराहनीय कार्य – उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी सुवासरा श्री अनिल रघुवंशी , थाना प्रभारी शामगढ श्री कपिल सौराष्ट्रीय व चौकी चंदवासा प्रभारी श्री उनि मनोज महाजन एवं पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*