*सफलता की कहानी* 💌▪️💌▪️💌▪️💌 *दुग्ध समृद्धि अभियान दुग्‍ध उत्‍पादन कर देवरी खवासा की गायत्री हर माह कमा रही है 1.50 लाख रूपये*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच जिले के मनासा तहसील के ग्राम देवरी खवासा निवासी श्रीमती गायत्री बाई पति विजय कारपेंटर , पशुपालन कर प्रतिमाह डेढ़ लाख रूपये कमा रही हैं। आठ वर्ष पूर्व मात्र दो पशुओं से पशुपालन प्रारंभ कर, वर्तमान में छोटे बड़े गौवंश एवं भैंस वंश की संख्या 17 हो गई है। गायत्री बाई स्वयं खेती के साथ पशुपालन का कार्य करती हैं। पशुशाला में पशुओं के चारा खाने की कुण्डियां बना रखी हैं तथा ऑटोमेटिक पानी की व्यवस्था कर रखी है ताकि कम मजदूरों से पशुओं का प्रबंधन किया जा सके।
पशुपालक गायत्री बाई बताती हैं कि उनके मन में यह बात थी, कि किस प्रकार मेरे हाथ में रोज पैसा आए, ताकि मैं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायता कर सकूँ। उन्हें इसका सबसे अच्छा साधन, पशुपालन लगा, क्योंकि खेती का फसल अवशेष पशु आहार के रूप में उपयोग किया जा सकता था जिसमें कोई अतिरिक्त खर्च नहीं आता और गोबर के खाद के उपयोग से रासायनिक खाद का खर्च भी कम हो जाता है फसल उत्पादन भी बढ़ता है। साथ ही दूध से अतिरिक्त आय भी होती है।
श्रीमती गायत्री बाई का कहना है कि पहले मात्र दो पशु क्रय किए, वर्तमान 17 छोटे बड़े पशु हैं जो घर पर ही वंश वृद्धि से प्राप्त हुए हैं। मादा बछड़ियाँ प्राप्त करने हेतु पशुओं को सेक्स सॉर्टेड सीमन लगवाती हैं। समय-समय पर टीकाकरण व पेट के कीड़े की दवा देती हैं ताकि पशु स्वस्थ रहे।गायत्री बाई अपने पशुओं सन्तुलित पशु आहार एवं मिनरल मिक्चर खिलाती हैं।
श्रीमती गायत्री बाई ने बताया कि वर्तमान में उनके 5 पशु दूध दे रहे हैं तथा 15 से 20 लीटर प्रतिदिन दुग्‍ध उत्‍पादन हो रहा है। वर्तमान में 150 लीटर दूध प्रतिदिन उत्पादित होकर जो 35 रूपये प्रति लीटर के भाव से बिकता है। इस प्रकार प्रतिदिन 5000 रूपए का दूध उत्‍पादन कर वह डेढ़ लाख रूपये मासिक कमा रही हैं।गायत्री बाई एवं उसका परिवार पशुपालन कर पूरी तरह से आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर व सक्षम परिवार बन गया है।
*
अधिक पोस्ट 👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*