*जिला प्रशासन द्वारा 22 दिसम्बर से जिले में प्रशासन गांव की ओर अभियान पंचायत कलस्टर स्तर पर आयोजित किए जाएंगे शिविर*
*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334
नीमच कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से प्रशासन गांवों की ओर अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 22 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2025 तक 83 कलस्टर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर आयोजित किए जाएंगे
शुक्रवार को जिला पंचायत नीमच में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत एंव ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमे *प्रशासन गांवों की ओर अभियान* की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये।
प्रशासन गांव की ओर अभियान के दूसरे चरण में जिले में 7 तहसीलों में तहसील स्तरीय राजस्व शिविर 07, 08 एवं 09 जनवरी 2026 को 14 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।
*राजस्व विभाग* द्वारा
राजस्व संबंधी मामलों का निपटारा किया जावेगा।
*शिक्षा विभाग* द्वारा संकुल स्तर पर पालक शिक्षक संवाद कार्यक्रम शाला प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की जावेगी और 12वीं कक्षा तक के ए.बी.सी.ग्रेड के बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार पर चर्चा की जावेगी। शाला त्यागी और बची में पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों के अभिभावकों से संवाद कर, अपने बच्चों को शाला के पुन:दाखिल दिलाने के लिए प्रेरित किया जावेगा। शेष रहे सभी विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बताने के लिए आवेदन फार्म तैयार करवाए जाएंगे। नि:शुल्क साईकिल वितरण एवं छात्रवृत्ति वितरण संबंधी समस्याओं का निदान भी किया जावेगा।
*महिला एवं बाल विकास विभाग* द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना, छात्रवृत्ति एवं पी.एम.मातृ वंदना के हितलाभ का भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान सभी बच्चों के ऊंचाई एवं वजन का पुन: सत्यापन, अपार एवं आभा आईडी बनाने संबंधी कार्य, जन्मजात विकृति वाले बच्चों को चिन्हांकन कर उन्हें सेम एवं मेम श्रेणी के बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें एन.आर.सी.में भर्ती करवाने और उनके पोषण में सुधार के कार्य किए जावेगें। साथ ही समग्र, ईकेवायसी का कार्य भी किया जावेगा।
*स्वास्थ्य विभाग* द्वारा शिविरों में स्वास्थ्य जांच कर उपचार कर नि:शुल्क औषधियां वितरण, एन.सी.डी.जांच, सभी छूटे हुए बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री महिलाओं का टीकाकरण एवं हीमोग्लोबिन जांच, टी.बी. स्क्रीनिंग, जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता योजना के भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान किया जावेगा।
संबल योजना एवं कर्मकार मण्डल के नवीन पंजीयन
*पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग* द्वारा समग्र आईडी की समस्या का समाधान, समग्र आईडी, ई-केवायसी, अपडेट, आवास चेकर सत्यापन, मनरेगा हितग्राहियों का ईकेवायसी, वृहद स्वच्छता अभियान सम्बल योजना, कर्मकार मण्डल के तहत नवीन पंजीयन वेज बुकिंग, मटेरियल बुकिंग, मां की बगिया के हितग्राहियों को मस्टर जारी करने संबंधी कार्य किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें