*नीमच में 65 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त*
जन जागृति संगम 9302003334
नीमच में जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए शहर के पॉश इलाके स्कीम नंबर 36 में करीब 65 करोड़ रुपए मूल्य की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। यह कार्रवाई भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है ,सरकारी सर्वे नंबर 23 और 24 की लगभग 6 बीघा से अधिक इस जमीन पर रामप्रसाद ग्वाला द्वारा लंबे समय से अवैध कब्जा कर ईंट भट्टे का संचालन किया जा रहा था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें