*मंदसौर कोर्ट परिसर में दो पक्षों में मारपीट:विवाहित महिला-प्रेमी और परिजनों के बीच चले लात घूंसे*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334

मंदसौर जिला न्यायालय परिसर में सोमवार शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेवास देवड़ा क्षेत्र की एक विवाहित महिला अपने कथित प्रेमी दीपक (निवासी, रेवास देवड़ा) नाम के व्यक्ति के साथ न्यायालय परिसर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही है और कोर्ट में विवाह से संबंधित दस्तावेजी प्रक्रिया के लिए आई थी।

इसी दौरान महिला के ससुराल पक्ष के लोग भी न्यायालय परिसर पहुंच गए। कुछ देर बाद मायके पक्ष के लोग भी वहां आ गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आते ही कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान महिला और उसके प्रेमी के साथ भी मारपीट की गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। वायडी नगर पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि यह आपसी विवाद का मामला है और जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक महिला के प्रेमी दीपक पिता राजू जायसवाल और महिला के पति संजय पति मुन्ना लाल के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया गया है, साथ ही इन्हें तहसील में पेश कर एक दिन के लिए जेल भेजा है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*