*क्यों नहीं पड़ी जनपद सीईओ मैडम षष्ठी की दृष्टि* *आखिर क्या कारण रहा कार्यवाही न करने का*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
जनपद पंचायत मल्हारगढ़ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चंगेरी की आधिकारिक सीमा में बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के चल रही है कृपा बायोटेक कंपनी। कंपनी संचालक के मालिक ने कंपनी निर्माण के संबंध में ग्राम पंचायत चंगेरी से किसी भी प्रकार की निर्माण संबंधित अनुमति नहीं ली गई ना ही किसी भी प्रकार का पंचायत राजस्व जमा किया गया इसी की कार्रवाई के लिए जब जिला पंचायत सीईओ द्वारा 24 अक्टूबर 25 को एक जांच प्रतिवेदन लेटर जनपद पंचायत सीईओ मल्हारगढ़ को कार्यवाही के लिए भेजा जाता है l
उक्त प्रतिवेदन पर कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत चंगेरी सचिव बाबूलाल जाटव के द्वारा कृपा बायोटेक कंपनी ओनर योगेश रमेश चंद्र गर्ग सत्यम विहार कॉलोनी मंदसौर को एक नोटिस 3 नवंबर 25 को भेजा जाता है जिसमें कृपा बायोटेक कंपनी संचालक ओनर को सभी दस्तावेज निर्माण संबंधित लेकर 7 नवंबर 25 पंचायत कार्यालय में उपस्थित होने को कहा जाता है पर कंपनी ओनर द्वारा उक्त ग्राम पंचायत के द्वारा भेजे गए नोटिस पर ना तो कोई जवाब दिया जाता है ना ही कोई सूचना दी जाती है इतना कुछ होने के बाद भी ग्राम पंचायत सचिव एवं जनपद पंचायत सीईओ के द्वारा उक्त कंपनी संचालक पर किसी भी प्रकार की कोई वैधानिक कार्यवाही नहीं की जाती है सिर्फ मूर्ख दर्शक बनकर कागजों में लीपा पोती करने का काम किया जाता है। इसी संबंध में एक शिकायत सीएम हेल्पलाइन 181 पर 8 अक्टूबर 2025 को शिकायत क्रमांक 3480 88 82 दर्ज की जाती है जो वर्तमान में ए 3 अधिकारी के पास कार्रवाई हेतु पेंडिंग पड़ी है उक्त शिकायत को बंद करने के लिए शिकायतकर्ता के ऊपर दबाव बनाया जाता है शिकायत बंद कीजिए आखिर ऐसा क्यों। क्या यह मामला पूरा गांधी छाप की माया तो नहीं।
जिस फैक्ट्री के संचालन से वातावरण प्रदूषित हो रहा हो रेतम नदी की मछलियां मर रही हो फैक्ट्री से लगे गांव सिमखेड़ा। मैं उक्त फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी को पीने से गाय भैंस मर रही हो और पूरा सिस्टम प्रशासन और प्रशासन के अधिकारी जिसमें नीमच और मंदसौर दोनों आते हैं
फिर भी सब मौन
*कृपा बायोटेक कंपनी को किसी भी सक्षम विभाग की अनुमति नहीं दी गई है सिर्फ कंपनी ट्रायल के नाम पर चल रही*
बहुत जल्द इसका खुलासा किया जाएगा
*ज्ञानेश प्रजापति * ख़बर जनहित मे जारी*

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें