*नारायण सेवा परिवार मनासा ने स्वेटर एवं मोजे बांटे*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
मानव सेवा के लिए समर्पित और रचनात्मक कार्यों में अग्रणी मनासा के नारायण सेवा परिवार ने शनिवार को एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला बरखेड़ा एवं प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ी में अध्ययनरत 110 विद्यार्थियों को विद्यालय में जाकर परिवार के अध्यक्ष श्री श्याम जी माहेश्वरी, संरक्षक -अनिल जी सारड़ा सदस्य महेंद्र जी सोनी, विजय जी मूंगड़, संजय जी देवपुरा, खोजेंमा जी बोहरा, अर्जुन जी विजयवर्गीय, शैलेन्द्र जोशी ओर साथ मे मातृ शक्ति दानदाता विजय जी मूंगड़, महेंद्र जी सोनी के द्वारा बच्चो को स्वेटर एवं मोज़े वितरण किये गए।श्री माहेश्वरी जी ने कहा कि पूण्य कार्य का जब भी अवसर मिला है,हर सम्भव प्रयास करते हैं।अनिल जी सारड़ा ने कहा कि विगत 21 वर्षों से परिवार मानव सेवा में तन मन और धन से सक्रिय हैं अभी तक कोई 8500 मोतियों बिंद के ऑपरेशन हुए हैं ।शैलेन्द्र जोशी ने कहा कि नारायण सेवा परिवार में दानदाताओं की कमी नहीं है।दोनों विद्यालय परिवार द्वारा नारायण सेवा परिवार का आभार प्रकट किया गया*
*ग्राम के सरपंच महोदय विक्रम सिंह जी की उपस्थिति मे बच्चो के द्वारा नारायण सेवा परिवार के सदस्यों का स्वागत, स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर किया गया सभी का स्वागत दोनों विद्यालय के स्टाफ साथियो द्वारा पुष्पहार माला पहनाकर किया गया साथ मे बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम का संचालन आदरणीय यशवंत सिंह जी चंद्रावत सर द्वारा किया गया अंत मे शाला परिवार बरखेड़ी एवं बरखेड़ा की ओर से नारायण सेवा परिवार का आभार प्रदर्शन श्री राजेश धनोतिया शासकीय प्राथमिक शाला बरखेड़ी द्वारा किया गया
कार्यक्रम मे शाला के सभी स्टाफ साथी श्री गोरीलाल जी दायमा, श्री संदीप जी गोस्वामी, श्रीसुनील जी दांगी, अतिथि शिक्षिका मैडम एवं पालक शिक्षक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष साथी ग्राम के नागरिक बंधु भी उपस्थित थे।*



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें