*नीमच में पतंग दुकानों पर छापेमारी:अधिकारी बोले- चाइनीज मांझा बेचने पर दुकानदार को सीधे जेल भेजा जाएगा*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच में मकर संक्रांति से पहले जानलेवा चाइनीज मांझे के खिलाफ जिला प्रशासन ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' शुरू कर दी है। सोमवार देर शाम पुलिस और प्रशासनिक टीम ने शहर के पतंग बाजारों में छापेमारी की।

प्रशासन की टीम दाना गली, भोजू चौराहा, एकता कॉलोनी और जयसिंहपुरा रोड जैसी व्यस्त जगहों पर जा पहुंची। अधिकारियों ने सिर्फ काउंटर ही नहीं, बल्कि दुकानों के अंदर रखे बोरों और अलमारियों की भी बारीकी से तलाशी ली।

मासूम बच्चे को प्यार से समझाया खतरा

कार्रवाई के दौरान टीम को एक छोटा बच्चा मिला, जिसके हाथ में खतरनाक चाइनीज डोर थी। बच्चे ने बताया कि उसने कटी हुई पतंग लूटी थी। इस पर अधिकारियों ने उसे डांटने के बजाय बड़े प्यार से समझाया कि यह धागा उसके हाथों और सड़क पर चलने वाले लोगों के गले के लिए कितना बड़ा खतरा बन सकता है।


"अब जुर्माना नहीं, सीधे जेल होगी"

एसडीएम संजीव साहू ने दुकानदारों को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि वे थोड़े से मुनाफे के लिए इंसानी जान और परिंदों की जिंदगी से खिलवाड़ न करें। उन्होंने साफ कर दिया कि अगर अब किसी की दुकान में प्रतिबंधित मांझा मिला, तो सिर्फ सामान जब्त नहीं होगा, बल्कि दुकानदार के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*