कलेक्टर नहीं है तू जो रिस्पेक्ट से बात करूं नीमच में रिकवरी एजेंट युवती की दबंगई, युवक को दी भद्दी-भद्दी गालियां, सुनिए रिकार्डिंग

जन जागृति संगम न्यूज

मध्यप्रदेश के नीमच में कर्ज वसूली के नाम पर रिकवरी एजेंटों की बदसलूकी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन नीमच से एक ऐसा ऑडियो वायरल हुआ है जिसने मानवता और सभ्यता की सीमाओं को लांघ दिया है। यहाँ एक फाइनेंस कंपनी की महिला रिकवरी एजेंट ने किस्त न चुका पाने वाले एक युवक को फोन पर न केवल धमकाया, बल्कि ऐसी गालियां दीं जिसे सुनकर कोई भी शर्मसार हो जाए।

क्या है पूरा मामला—
मिली जानकारी के अनुसार, नीमच की रहने वाली दीया गोयल नामक युवती एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के तौर पर काम करती है। बताया जा रहा है कि एक युवक ने बाइक फाइनेंस करवाई थी, जिसकी किस्त (EMI) समय पर जमा नहीं हो पाई थी। इसी सिलसिले में जब दीया ने युवक को फोन किया, तो बातचीत बहस में बदल गई।
वायरल ऑडियो की हैरान कर देने वाली बातें—
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ऑडियो में युवती का लहजा बेहद आक्रामक और अमर्यादित है। जब युवक ने तमीज से बात करने को कहा, तो युवती ने भड़कते हुए कहा:
"कलेक्टर नहीं है तू जो रिस्पेक्ट से बात करूं... अपनी औकात में रह।"—
इसके बाद युवती ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए युवक और उसके परिवार को लेकर अत्यंत भद्दी और मां-बहन की गालियां दीं। युवक बार-बार उसे शांत रहने को कहता रहा, लेकिन युवती का गुस्सा और अभद्र भाषा का सिलसिला थमा नहीं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*