*घर के बाहर खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को लोडिंग वाहन ने कुचला* *सिर के ऊपर से गुजरे दो टायर, मौके पर ही हुई मौत*
जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334
मंदसौर जिले के दलौदा नगर में एक हृदयविदारक हादसे में घर के बाहर खेल रही डेढ़ साल की मासूम बच्ची की लोडिंग वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में वाहन के दो टायर बच्ची के सिर के ऊपर से गुजर गए, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। यह घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है, जबकि इसका सीसीटीवी फुटेज मंगलवार सुबह सामने आया है।
खेलते-खेलते वाहन के सामने आ गई मासूम। प्राप्त जानकारी के अनुसार दलौदा निवासी अभिषेक जैन की डेढ़ वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पानी की केन से भरा एक लोडिंग वाहन वहां से गुजर रहा था। खेलते-खेलते बच्ची अचानक वाहन के सामने आ गई। चालक को बच्ची दिखाई नहीं दी और उसने वाहन आगे बढ़ा दिया। जो बच्ची को कुचलता हुआ वहां से भाग निकला। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बच्ची को उठाया और परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
इस संबंध में एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। फिलहाल बच्ची के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। शिकायत प्राप्त होने पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें